Saturday, May 10, 2025

पड़ोसियों ने महिला के घर में घुसकर की मारपीट, कपड़े फाड़कर किया निर्वस्त्र

नोएडा। थाना बीटा-2 में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पड़ोस में रहने वाले 6 लोगों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की तथा उसके कपड़े फाड़ कर उसे निर्वस्त्र कर दिया। कोर्ट के आदेश पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ग्राम बिरौडी में रहती है। पीड़िता का आरोप है कि पिंटू, चंद्रपाल, मंजू, संजू, मोनी आदि 3 जून वर्ष 2023 को उसके घर में घुसे। वह घर में अकेली थी। इन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए घर में उसे बंद कर दिया। पिंटू और चंद्रपाल ने उसके कपड़े फाड़ दिए तथा उसके नाजुक अंगों के साथ छेड़छाड़ की।

बलात्कार करने की नियत से नीचे गिरा दिया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शोर मचाया तो उसका बेटा तथा आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। आरोपियों ने उसके साथ लाठी-डंडे से मारपीट की तथा सिर फोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय