Sunday, April 27, 2025

नोएडा में बिजली का करंट लगने से नव विवाहिता की मौत, परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप, हंगामा

नोएडा। थाना दादरी क्षेत्र में रहने वाले अपने चचिया ससुर के घर में आई एक नव विवाहिता की बिजली का करंट लगने से आज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के पिता शाहिद ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने दहेज की मांग पूरी न होने पर बिजली का करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी है। इस मामले को लेकर परिजनों ने घटना स्थल पर जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उचित न्याय का भरोसा देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि समरीन की 2 वर्ष पूर्व शोएब नामक व्यक्ति के साथ शादी हुई थी। वह बुलंदशहर के बीवी नगर का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि समरीन का मायका डासना में है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि बीती रात को समरीन का पति उसे लेकर दादरी में रहने वाले अपने चाचा साबिर के यहां आया था। रात के समय उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

 

[irp cats=”24”]

उन्होंने बताया कि मृतका के पिता शाहिद ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी के पति शोएब, चाचा शकील और ससुराल पक्ष की अन्य लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बिजली का करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में सभी बिन्दुओं पर गहनता से जांच करते हुये अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय