Monday, May 19, 2025

निया शर्मा की अजीबो-गरीब परेशानी, 15 घंटे की नींद के बाद उठने में आलस!

मुंबई। 15 घंटे की नींद लेने के बावजूद एक्ट्रेस निया शर्मा को बिस्तर से उठने में आलस आ रहा है।

निया ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह बिस्तर पर लेटी नजर आ रही हैं। उनका केवल आधा चेहरा ही दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “15 घंटे की नींद के बाद जाग रही हूं और अभी भी तय नहीं कर पा रही हूं कि बिस्तर छोड़ना है या नहीं।”

निया ने ‘काली- एक अग्निपरीक्षा’ से छोटे पर्दे पर अपनी शुरुआत की थीं। अब वह ‘सुहागन चुड़ैल’ के साथ अपनी वापसी की तैयारी कर रही हैं। इससे पहले उन्हें शो ‘नागिन’ में देखा गया था।

एक्ट्रेस ने रियलिटी टीवी पर ‘खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया’ और ‘झलक दिखला जा’ सीजन 10 जैसे शो में भी काम किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय