Monday, May 19, 2025

नीतिश कुमार की कांग्रेस से अपील, साथ लड़ें तो भाजपा 100 सीटों से आ जाएगी नीचे

बिहार। पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में हो रहे सीपीआइ एमएल के महाधिवेशन में शनिवार को मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस से बड़ी अपील की है।

नीतीश कुमार ने कहा कि अगर हमलोग साथ मिलकर लड़ते हैं तो भाजपा को 100 सीटों पर समेट देंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैं चाहता हूं कि आप लोग (कांग्रेस) जल्द फैसला लें। यदि मेरा सुझाव लेते हैं और एक साथ लड़ते हैं, तो बीजेपी 100 सीटों से नीचे चले जाएंगी, लेकिन अगर मेरा सुझाव नहीं लेते हैं, तो आप जानते हैं कि क्या होगा।

इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई को भुलाने और नया इतिहास रचने की कोशिश हो रही है। आजादी की लड़ाई में सबका योगदान है।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय