Monday, May 19, 2025

मुज़फ्फरनगर में नोडल अधिकारी ने अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। नोडल अधिकारी डा. वीके सिंह द्वारा कान्हा गौशाला, मीरापुर, काजी हाउस, जानसठ तथा अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल, नावला कोठी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय नावला कोठी पर 190  गोवंश संरक्षित पाये गये, गोवंश की संख्या के आधार पर अतिरिक्त शेड की आवश्यकता है। उक्त के अतिरिक्त निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थाएं सही पायी गयी।

नोडल अधिकारी द्वारा सभी गौशालाओं पर स्वावलंबी बनाने हेतु गोबर के उत्पादन तथा वर्मी कम्पोस्ट स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही संरक्षित गोवंश को संतुलित आहार देने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण किये गये गोवंश आश्रय स्थलों पर हरा चारा एवं भूसे का स्टॉक का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें उनके द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गयी, इसके अतिरिक्त नोडल अधिकारी द्वारा पशु चिकित्सालय, जानसठ तथा खतौली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित पाये गये।

नोडल अधिकारी द्वारा क्षेत्र में जाकर पशु पालकों को निर्गत किसान क्रेडिट कार्ड पशुपालन घटक के लाभार्थियों का सत्यापन किया गया। सत्यापन के समय सूचना सही पायी गयी। नोडल अधिकारी द्वारा ग्राम-नरसिंहपुर में स्वाईन फीवर तथा गलघोटू टीकाकरण का भौतिक सत्यापन किया गया। सत्यापन के समय ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि टीकाकरण किया गया है तथा अपने सामने भी कुछ पशु पालकों के पशुओं में टीकाकरण कराया गया।

तहसील- जानसठ में सत्यापन के समय प्रभारी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जानसठ पशु चिकित्साधिकारी, मीरापुर, भोपा, ककरौली, कासमपुर खोला साथ में उपस्थित रहे। तहसील-खतौली में सत्यापन के समय उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खतौली, पशु चिकित्साधिकारी, नावला तथा मंसूरपुर सत्यापन के समय साथ रहे। नोडल अधिकारी द्वारा किये गये समस्त सत्यापन में पशुचिकित्साधिकारी उपस्थित रहे। जनपद में समस्त व्यवस्थाएँ सुचारू पायी गयी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय