Saturday, April 12, 2025

होली के त्यौहार को लेकर नोएडा पुलिस हुई सतर्क, बनाई रणनीति, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

नोएडा। होली के त्यौहार पर कोई अनहोनी ना हो इस बात को लेकर नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने विशेष रणनीति बनाई है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में 36 जगह बैरिकेडिंग की जाएगी।

इसका मकसद यह है कि कोई भी सेक्सी मदिरा का सेवन करके वाहन को तेज गति से ना चलाएं। जहां पर बैरिकेडिंग होगी वहीं पर ड्रंकन ड्राइव की भी चेकिंग होगी। अगर कोई भी वाहन चालक या दोपहिया वाहन सवार नशे में मिला तो पुलिस उसे रोक लेगी। नशा उतरने तक वह पुलिस की निगरानी में रहेगा। इस बारे में सभी थाने और चौकियों को निर्देश जारी हो गए हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त (जोन प्रथम) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि तेज रफ्तार वाहनों को रोका जाएगा। शराब के नशे में कोई वाहन चालक अगर वहां चलाता है तो उसे खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नोएडा शहर में कुछ विशेष जगह चिह्नित किया गया हैं वहां पर पीआरवी लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि होली के पहले से ही सतर्कता बरतने की शुरुआत कर दी गई है। सभी शराब ठेकों के आसपास 8 से 10 बजे के बीच चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कोई भी खुले में शराब न पीने पाए इस पूरा जोर दिया जा रहा है। मार्केट और सेक्टर एरिया में मार्च कराया जा रहा है।

होली पर पुलिस की सतर्कता सिर्फ शराबियों तक ही सीमित नहीं है बल्कि कानून व्यवस्था पर भी फोकस है। इसके लिए हर एक थाना क्षेत्र के हिसाब से होलिका दहन स्थल की सूची तैयार कराई गई है। जहां पर सोसायटी हैं उनकी एओए और आरडब्लूए से भी जानकारी ली गई है। सुबह के समय होलिका दहन वाले स्थानों के पास से कोई भारी वाहन नहीं गुजरेगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने भी तैयारी की है।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में भीषण आग से दहशत, झुग्गियां और कबाड़ के गोदाम जलकर खाक
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय