Tuesday, April 29, 2025

भारत ही नहीं, पूरी दुनिया देख रही है ममता बनर्जी की तानाशाही – संबित पात्रा

नई दिल्ली। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘तानाशाह’ बताया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार को सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया ने भी देखा है। उनकी हिटलरशाही किसी से छिपी नहीं है। दरअसल, पश्चिम बंगाल एसएससी भर्ती घोटाले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से प्रदेश की ममता सरकार को झटका लगा है।

 

[irp cats=”24”]

 

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। साथ ही तीन महीने के अंदर नए सिरे से चयन प्रक्रिया के आदेश भी दिए। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को ममता बनर्जी ने मानने से इनकार कर दिया है। ममता बनर्जी को लेकर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने शुक्रवार को कहा, “बंगाल में आज क्या स्थिति है, किसी से छिपी नहीं है। बंगाल में भ्रष्टाचार और ‘दीदी’ की तानाशाही सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया ने देखी है।

 

मुजफ्फरनगर में सर्राफा बाजार में दिनदहाड़े चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

 

हाल ही में ममता बनर्जी ने ऑक्सफोर्ड जाकर दावा किया कि वह एक बाघिन हैं, लेकिन क्या आपने ऐसी बाघिन देखी है जो भ्रष्टाचार में लिप्त है? एक बाघिन कभी अपने बच्चों को नहीं मारती और एक सच्चा नेता भी कभी ऐसा काम नहीं करता जिससे लोगों का जीवन नरक बन जाए। लेकिन, दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि ममता बनर्जी की सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार की वजह से लाखों लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।” संबित पात्रा ने आगे कहा कि कल भारत की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल स्कूल भर्ती घोटाले पर अहम फैसला सुनाया। लेकिन, ममता बनर्जी कोर्ट के फैसले को मानने से इनकार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह मानवीय आधार पर इसे स्वीकार नहीं करेंगी।

 

मुज़फ्फरनगर में दूसरे मिल को गन्ना आपूर्ति शिफ्ट करने पर किसानों ने काटा हंगामा, भाकियू ने धरना किया शुरू

 

 

लेकिन क्या वह मानवीय आधार को समझती भी हैं? संबित पात्रा ने कहा कि ममता बनर्जी ने खुले तौर पर घोषणा की करते हुए कहा है कि मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले को अस्वीकार करती हूं और आदेश का पालन नहीं करूंगी। क्या कोई मुख्यमंत्री यह कहने की हिम्मत कर सकता है कि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश को स्वीकार नहीं करेगा? यह तानाशाही है। यह हिटलरशाही है। इसलिए बंगाल के लोगों को इस तालिबान जैसी तानाशाही के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। संबित पात्रा ने कहा कि इस मामले पर राहुल गांधी समेत इंडी गठबंधन के नेताओं की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई हैं और वह इसके लिए जरूर जेल जाएंगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय