Tuesday, May 6, 2025

यूपी पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात बदन सिंह बद्दो, 5 लाख का इनाम घोषित

मेरठ। पुलिस हिरासत से फरार हुआ ढाई लाख का इनामी कुख्यात माफिया बदन सिंह बद्दो पर डीजीपी की ओर से सिफारिश पर इनामी राशि बढ़ा दी गई है। बदन सिंह बद्दो अब पांच लाख का इनामी बदमाश हो गया है। इसके साथ ही प्रदेश में सबसे ज्यादा पांच लाख के चार इनामी मेरठ रेंज में हो जाएंगे। इससे पहले तीन कुख्यात अपराधियों पर पांच लाख का इनाम हो चुका है।

प्रयागराज में उमेशपाल हत्याकांड के बाद प्रदेश सरकार ने मोस्ट वांटेड बदमाशों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बदमाशों पर इनाम की राशि बढ़ाई जा रही है। यूपी पुलिस की वेबसाइट के मुताबिक, मेरठ रेंज की बात करें तो अभी पांच लाख के इनामी अपराधियों में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के शिवलोकपुरी निवासी विजेंद्र सिंह हुड्डा, बुलंदशहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बहलीनपुर पन्नीनगर निवासी भूदेव पुत्र महावीर और गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के रामेश्वर पार्क निवासी दीप्ति बहल हैं।

अब बदन सिंह बद्दो पर भी इनामी राशि बढ़ा दी गई है। बता दें बदन सिंह बद्दो आजीवन कारावास काट रहा था। पूर्वांचल की जेल से 28 मार्च 2019 को वह गाजियाबाद कोर्ट में पेशी पर आया था। पुलिसकर्मियों से साठगांठ कर वह मेरठ में दिल्ली रोड स्थित होटल में शराब पार्टी करने के बाद फरार हो गया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय