Monday, May 12, 2025

नोएडा में कुख्यात गांजा तस्कर शेखर गिरफ्तार, नशीले पदार्थो की करता था तस्करी

नोएडा। थाना फेस-वन पुलिस ने एक सूचना के आधार पर आज दोपहर को अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने वाले अभियुक्त शेखर हरी पुत्र सुखदेव को गिरफ्तार किया है। यह शातिर गांजा तस्कर है ,तथा थाना फेस-वन का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। इसके खिलाफ पूर्व में 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। यह बदमाश गांजा तस्करी के लिए कुख्यात है।

यह बिहार, उड़ीसा से गांजा लाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बेचता है। इसका पूरा परिवार गांजा तस्करी में संलिप्त है। इसने गांजा तस्करी से करोड़ों की संपत्ति बनाई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त शेखर हरी से 02 किलो 200 ग्राम अवैध गाँजे व 02 प्लास्टिक की डिब्बी जिनमें नशीला पाउडर डायजापाम कुल वजन 360 ग्राम व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद किया गया है। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो गांजे व नशीले पदार्थो की तस्करी करता है तथा थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय