Tuesday, March 11, 2025

ग़ाज़ियाबाद में पुराना मकान गिरा, मलवे में सात लोग दबे, तीन गंभीर 

ग़ाज़ियाबाद। मुरादनगर के जलालाबाद में रविवार सुबह तीन बजे एक मकान की छत गिर गई। छत के नीचे सो रहे सात लोग घायल हो गए। घायलों को निधि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें तीन की हालात गंभीर है। मौके पर तहसील प्रशासन में पुलिस की टीम पहुंच गई है। गांव जलालाबाद निवासी ज्ञानेंदर सिंह परिवार सहित रहते हैं और खेती करके लालन पालन करते हैं। उनका मकान काफी पुराना है। मकान की छत पर लकड़ी की बीम व सिल्ली पड़ी हुई है।

 

शनिवार रात को परिवार के सभी लोग बीना (45), सविता (52), खुशी (19), गुनगुन (13),वीर (12) सो गए थे। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह तीन बजे के आसपास तेज आवाज हुई और चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि ज्ञानेंदर सिंह के मकान की छत भरा भराकर गिर गई है। मौके पर सैकड़ो ग्रामीण में रेस्क्यू शुरु किया।

 

 

एक घंटे की मशक्कत के बाद मलवे से दबे लोगों को बाहर निकाल कर मोदीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे में सात लोग घायल हुए हैं और तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। उप जिलाधिकारी डॉक्टर पूजा सिंह ने मौके लेखपाल को भेजा है। थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी भी मौके पर डटे हुए हैं और राहत कार्य में लगे हुए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय