Saturday, May 18, 2024

ओम प्रकाश राजभर बोले-उत्तर प्रदेश के सभी नगर निगमों में जीतेगी भाजपा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ। अपनी बयानों से चर्चा में रहने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी(सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का फिर एक बार भाजपा प्रेम जागृत हुआ है। इस बार उन्होंने नगर निकाय चुनाव को लेकर कहा है कि भाजपा की सभी 17 नगर निगमों विजयी होगी।

समाजवादी पार्टी(सपा) के साथ गठबंधन टूटने के बाद से ही ओम प्रकाश राजभर किसी पार्टी के साथ गठबंधन के लिए बेताब दिख रहे हैं, लेकिन किसी पार्टी से अभी उन्हें कोई उम्मीद नहीं दिखती। ऐसे में कई बार उनका भाजपा प्रेम झलक चुका है। वे किसी भी मुद्दे पर समाजवादी पार्टी का विरोध भाजपा से पहले ही करते हुए दिखते हैं। इसी तरह उन्होंने बुधवार को एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि भाजपा सभी 17 नगर निगमों का चुनाव जीतेगी। सभी निगमों में उसके महापौर बनेंगे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इससे पहले अभी अप्रैल के पहले सप्ताह में उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा था कि तीनों दल पसमांदा मुस्लिमों को भाजपा का भय दिखाते हैं। वहीं जब ये लोग सत्ता में रहते हैं तो मुसलमानों के लिए कुछ नहीं करते हैं। अब इन्हें यह भय सता रहा है कि यह वोट बैंक भाजपा के साथ न चला जाय।

उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी के साथ उनका अभी हाल ही में गठबंधन टूटा है। बसपा पहले से ही उनसे किनारा करती रही है। कांग्रेस का यूपी में जनाधार नहीं है। ऐसे में ओम प्रकाश राजभर को सिर्फ भाजपा ही गठबंधन के तौर पर सहारा दिख रहा है। यदि किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं हुआ तो उनकी पार्टी एक भी उम्मीदवार अपने दम पर चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं है।

जब भाजपा के साथ ओम प्रकाश राजभर का गठबंधन टूटा था। उस समय भी राजभर भाजपा के खिलाफ जमकर भड़ास निकालते थे। सात फरवरी 2021 को बस्ती में किसानों के एक आंदोलन में ओपी राजभर ने कहा था, भाजपा का मतलब है भारतीय झूठ पार्टी। उन्होंने कहा था कि देश में बीजेपी की सरकार है। इनके पास ईडी, विजिलेंस, सीबीआई है, अगर वो किसान खालिस्तानी हैं आतंकवादी हैं तो इनके गुप्तचर क्या कर रहे हैं, उनको गिरफ्तार क्यों नहीं कर रहे हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय