Saturday, May 17, 2025

मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, दो इनामी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ के मवाना में पुलिस व सर्विलांस टीम और 25-25 हजार के इनामी बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिससे वो घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश के दो साथी मौके से फरार हो गए। जिनमें से एक बदमाश को थोड़ी दूरी पर पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

 

घायल बदमाश की पहचान आकाश उर्फ हर्ष गिरी पुत्र संजय गिरी निवासी ग्राम अलीपुर आलमपुर थाना परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ के रूप में हुई। जबकि गिरफ्तार किये गये दूसरे बदमाश का नाम जितेन्द्र पुत्र राजू गिरी निवासी ग्राम अलीपुर आलमपुर थाना परीक्षितगढ़ है।

 

 

गिरफ्तार किये गये बदमाशों पर कई संगीन मुकदमे दर्ज है। पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश थी। दोनो बदमाशों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित है। उसके पास से दो अवैध तमंचे,एक बाइक व लूट के रुपये भी बरामद किये गये है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय