Saturday, June 15, 2024

हरिद्वार में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, तीन फरार

हरिद्वार। झबरेड़ा में बीती देर रात को कार सवार चार बदमाशों के साथ हरिद्वार पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। बाकी मौके से फरार हो गए। घायल को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात को थाना झबरेड़ा पुलिस चेकिंग पर थी। इसी दौरान एक कार से आ रहे चार लोगों को पुलिस ने झबरेड़ा-मंगलौर पिकेट पर रोका, लेकिन कार सवार नहीं रुके और पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

मुठभेड़ में एक बदमाश बोलर पुत्र तालिब निवासी गागलहेड़ी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया। मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर तीन अन्य बदमाश मौके से फरार हो गये। फरार बदमाशों में इमरान और रिजवान निवासी रुड़की, गुलबहार निवासी मुजफ्फरनगर (उप्र) शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय