Thursday, April 24, 2025

नोएडा में हाइड्रा की चपेट में आकर डेड वर्षीय बच्चे की मौत, मां-बेटी घायल

नोएडा। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-104 के पास मंगलवार दोपहर हुए एक सड़क हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना करने वाले हाइड्रा को कब्जे में लेते हुए उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महिला के पति से तहरीर प्राप्त कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा इसी थाना क्षेत्र के काशीराम चौराहे के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक महिला को टक्कर मार दिया। इस घटना में महिला की मौत हो गई है।

 

[irp cats=”24”]

सहायक पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आज दोपहर बाद एक महिला अनिता त्रिपाठी पत्नी प्रमोद निवासी सेक्टर-100 अपने दो बच्चे जिनकी उम्र 3 वर्ष और डेढ वर्ष है, उन्हें लेकर सेक्टर-104 के स्टर्लिंग माल के पास सड़क पार कर रही थी, तभी एक अज्ञात हाइड्रा चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में महिला और उसकी गोद में मौजूद डेढ वर्षीय बच्ची प्रतिष्ठिता को चोट आई।

 

उन्होंने बताया कि कि इस घटना में डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। जबकि महिला और बच्ची को मामूली चोट आई है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस मामले में महिला के पति की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने खूनी हाइड्रा और उसके चालक को पकड़ लिया है। उन्होंने बताया कि इस घटना के चलते सड़क पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। उन्होंने बताया कि पुलिस ने काफी प्रयास के बाद जाम खुलवाया।

 

वहीं थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुशीला उम्र 42 वर्ष काशीराम चौराहे के पास से गुजर रही थी, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के नियो अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर दौराने उपचार उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं नेशनल हाईवे 91 पर हुए एक सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। घायल को सोनू नामक युवक ने नोएडा के जिला अस्पताल में कल भर्ती करवाया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय