Tuesday, April 15, 2025

शामली  में अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम

शामली। शामली के दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पचास वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।

 

आपको बता दें कि यह हादसा जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र दिल्ली हाइवे का है। जहा गांव भारसी निवासी पचास वर्षीय सतबीर पुत्र तिलकु कांधला के दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित कांधला कॉलेज कांधला में चौकीदार के पद पर तैनात था, सतवीर कॉलेज से अपने रेहडे में सवार होकर अपने गांव भारसी लौट रहा था। जैसे ही सतवीर दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने सतवीर के रेहडे को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रेहडा चालक सतवीर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 

जबकि अज्ञात वाहन चालक अपने वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।

 

 

यह भी पढ़ें :  शामली में भारत मुक्ति मोर्चा का प्रदर्शन, सरकार पर महापुरुषों के अपमान का आरोप
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय