Thursday, May 15, 2025

मेरठ में हाइवे पर पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम

मेरठ। कंकरखेड़ा में नेशनल हाईवे 58 पर शुक्रवार शाम हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

 

हाईवे स्थित जिटोली गांव निवासी 47 वर्षीय विजय सफाई कर्मचारी था। वर्तमान में बिजनौर की जिला पंचायत में तैनात था। विजय के दो बेटी और एक बेटा है। विजय की बेटी 18 वर्षीय पायल सुभारती विश्वविद्यालय में बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शुक्रवार की शाम विजय बेटी पायल को सुभारती से लेकर वापस घर आ रहा था।

 

 

शोभापुर गांव के सामने आगे चल रहे एक हाइड्रा ने ब्रेक लगा दिए। वहीं पीछे से आए ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार पिता पुत्री आगे जा रहे हाइड्रा से जा टकराए। दोनों के बीच में फंसने से पिता पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय