Wednesday, April 2, 2025

बागपत में सड़क हादसे में सगे भाइयों सहित तीन की दर्दनाक मौत

बागपत। सड़क हादसे में दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बड़ाैत मुजफ्फरनगर मार्ग पर हुआ। जिसमें तीन लोगों की माैत हुई है। बताया जाता है कि हादसा अज्ञात वाहन द्वारा बाइकों में टक्कर मारने के दौरान हुआ। मृतकों में दो सगे भाई हैं।

बांग्लादेश में हिन्दुओं का आर्तनाद और भारत सरकार की भूमिका !

 

बागपत के बड़ाैत कस्बे में देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक माैत हो गई। यहां बमनौली गांव के पास यह हादसा हुआ। हादसे में औसिक्का निवासी जगपाल व सतपाल और ढिकाना गांव निवासी सूरज की हुई माैत हुई है।

 

सीरिया में युद्ध के हालात बिगड़े, भारत सरकार ने भारतीयों से तुरंत सीरिया छोड़ने को कहा !

बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर शुक्रवार को बामनौली पुलिस चौकी के निकट बाइक सवार दो भाई सहित तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बड़ौत अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

 

कादिर राणा के बेटे को कोर्ट ने भेजा जेल, राणा स्टील पर 22 करोड़ की टैक्स चोरी का लगा आरोप

 

घायलों में ढिकाना गांव निवासी सूरज पुत्र रामकिशन (28) व ओसिका गांव निवासी सगे भाई सतपाल (36) जगपाल (42) पुत्र गण चतर सिंह गम्भीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बड़ौत अस्पताल में भेजा। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय