Saturday, May 10, 2025

पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए चार जून को हरियाणा में होगी पंचायत : मनजीत सिंह

लखनऊ। देश की बेटियों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार न्याय नहीं दे पा रही है। आखिर विवश होकर वह अपना मेडल गंगा में बहाने के लिए तब हरिद्वार गई जब उन्हें दिल्ली में जंतर मंतर से जबरदस्ती हटा दिया गया। जिस दौर में इन बेटियों ने गोल्ड मेडल हासिल किए थे उस समय विदेशों में शान से इन्होंने तिरंगा लहराया और भारत का मान बढ़ाया। उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरियाणा में चार जून का सर्व समाज की पंचायत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी गुरुवार को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने दी।

रालोद कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि  आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि यह किसी सामान्य व्यक्ति के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया होता तो वह व्यक्ति निश्चित रूप से जेल में होता और उसके बाद पुलिस प्रकरण की जांच कर रही होती, लेकिन यहां परिस्थितियां भिन्न हैं। भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह को बचाने के लिए सरकार इस हद तक हथकंडे अपना रही है कि एक तरफ जहां कानून की धज्जियां उड़ रही है वहीं दूसरी तरफ न्याय की उम्मीद भी ना के बराबर लग रही है।

मनजीत सिंह ने कहा कि चार जून 2023 को गांव मुंडलाना में  सर्व समाज एक साथ बैठकर देश के मान-सम्मान की लड़ाई में अपनी सहभागिता तय करेगा। देश की बहन-बेटियों के न्याय के लिए आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सर्व समाज की तरफ से पहलवानों के लिए समर्थन पंचायत का ऐलान हो चुका है।

बृजभूषण के अत्याचार व सरकार की तानाशाही से परेशान जंतर मंतर पर बैठी बहन-बेटियों को न्याय दिलाने के लिए हरियाणा में सर्व समाज की तरफ से पहलवानों के लिए समर्थन पंचायत रखी गई है, जिसमें पहलवानों व देश के मान सम्मान को बचाने के लिए आर-पार का फैसला लिया जाएगा। देश की बेटियों को न्याय दिलाने के लिए सभी युवा, बुजुर्ग व महिलाएं ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय