Tuesday, May 20, 2025

सजाया गया परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का घर, शादी 23-24 सितंबर को

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की शादी की इस समय खूब चर्चा हो रही है। परिणीति और इस महीने के आखिरी हफ्ते में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। राघव और परिणीति की शादी 23 और 24 सितंबर को होगी।

राजनीतिक जगत के साथ कला जगत की हस्तियों की मौजूदगी में परिणीति और राघव ने 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में धूमधाम से सगाई की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि 22 तारीख से मेहमानों का आना शुरू हो जाएगा। 23 सितंबर से मेहंदी, हल्दी और संगीत के कार्यक्रम शुरू होंगे। दोनों के परिवार वाले शादी की तैयारी कर रहे हैं। शादी से पहले परिणीति का मुंबई वाला घर और राघव का दिल्ली वाला घर सज चुका है। इस वीडियो को पैपराजी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

परिणीति का कार्यक्रम 23 सितंबर को सुबह 10 बजे से रखा गया है। उसी दिन शाम 7 बजे परिणीति और राघव का कॉन्सर्ट है। 24 सितंबर यानी शादी वाले दिन दोपहर 1 बजे राघव को दोपहर 2 बजे घोड़े से उतारा जाएगा। 3.30 बजे जयमाला और 4 बजे सप्तपदी। परिणीति को शाम 6.30 बजे रवाना किया जाएगा। रात 8.30 बजे रिसेप्शन का आयोजन किया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय