Monday, May 19, 2025

गाजियाबाद में निर्माणाधीन मकान की दीवार और छत का हिस्सा गिरा,एक ही परिवार के तीन लोग घायल

गाजियाबाद। लोनी के अंकुर विहार थाना क्षेत्र के सादुल्लाबाद गांव में पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान की दीवार और छत का हिस्सा गिरने से नौ साल की बच्ची व उसके माता-पिता घायल हो गए। परिजन तुरंत घायलों को निकालकर अस्पताल ले गए। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

 

 

 

सादुल्लाबाद गांव में राजेश कुमार (50) परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी मीरा देवी (48), बेटी वंशिका (9) समेत अन्य सदस्य हैं। वह सिलाई की फैक्टरी में काम करते हैं। रविवार सुबह इलाके में लाइट ना आने पर वह अपनी पत्नी और बेटी वंशिका के साथ घर की गैलरी में बैठे थे। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में थे। अमरीश नाम का पड़ोसी का मकान बना रहा है। कुछ समय से मकान में निर्माण कार्य नहीं चल रहा था। निर्माणाधीन मकान की दीवार राजेश के घर पर गिर गई।

 

 

दीवार गिरने से राजेश के मकान की छत का कुछ हिस्सा भी गिर गया। दीवार और छत के हिस्से के मलबे में दबने से तीनों घायल हो गए। चीख सुनकर परिजन और स्थानीय लोग दौड़ पड़े। लाेगों ने मलबे से निकालकर तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। मीरा देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया मामले में शिकायत आई है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय