Saturday, April 12, 2025

स्व० चौधरी अजित सिंह जी की दूसरी पुण्य तिथि पर पार्टी अध्यक्ष जयन्त चौधरी ने किए श्रद्धा-सुमन अर्पित

नई दिल्ली। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व अध्यक्ष स्व० चौधरी अजित सिंह जी की दूसरी पुण्य तिथि पर पार्टी अध्यक्ष जयन्त चौधरी, सांसद ने राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।

इस अवसर पर पार्टी के उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी, महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी, महासचिव डा० मैराजुद्दीन अहमद, महासचिव गिरीश चौधरी, महासचिव के० पी० चौधरी, लीगल सेल के अध्यक्ष रविकांत चड्ढा, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, चौ0 चरण सिंह विचार मंच के संयोजक एस0 के0 वर्मा (आई.ए.एस. रिटायर्ड), अनुसूचित जाति / जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ओ० पी० सागर, प्रवक्ता भूपेन्द्र चौधरी, प्रवक्ता निशा चौधरी, वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र राठी, उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लोकदल के मीडिया संयोजक सुनील रोहटा, नवाब अहमद हमीद, मनोज चौधरी, इन्द्रजीत सिंह टीटू, तेजपाल सिंह, प्रबुद्ध कुमार, दिल्ली प्रदेश राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष रजनीश मलिक, महासचिव मनमोहन सिंह के अलावा पार्टी के अनेक नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

यह भी पढ़ें :  किरेन रिजिजू ने सीएम उमर अब्दुल्ला के साथ ट्यूलिप गार्डन की सैर की, बोले - 'वाकई ये खास सुबह'
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय