Monday, May 12, 2025

बिहार जाने वाले यात्रियों को कौशाबी से नहीं मिलेगी रोडवेज बस

गाजियाबाद। शहर में बिहार के रहने वाले लोगों को अब परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बिहार जाने वाले यात्रियों को अब कौशांबी बस अड्डे से बस नहीं मिलेगी। इसके लिए इन्हें दिल्ली जाना होगा। क्षेत्रीय प्रबंधक के आदेश के बाद बिहार जाने वाली बसों को बस अड्डे से हटाया गया।

गाजियाबाद के शिव मंदिर में हो रहा था निकाह, खबर मिली तो हिंदू युवा वाहिनी ने कर दिया हंगामा, भागे बराती

 

दिल्ली एनसीआर में बिहार के रहने वाले लोगों की संख्या अधिक है। बिहार जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए परिवहन निगम और बिहार परिवहन निगम से समझौता के आधार पर करीब दो वर्ष पूर्व कौशांबी बस अड्डे से बसें चलनी शुरू हुई थी। बिहार परिवहन निगम की दो वॉल्वो बस कौशांबी बस अड्डा से चल रही थीं।

 

मुज़फ्फरनगर में ट्रक की टक्कर से बाईक सवार छात्र की मौत, परिजनों में कोहराम

इससे रोजाना बिहार जाने वाले यात्रियों की आवाजाही होती थी। मगर दीपावली से इन बसों का संचालन बंद कर दिया गया। बस नहीं मिलने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। कौशांबी बस अड्डा के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शिवबालक ने बताया कि समझौता के आधार पर बसों को चलाया जा रहा था। दीपावली पर क्षेत्रीय प्रबंधक के आदेश के बाद बिहार जाने वाली बसों का संचालन बंद कर दिया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय