Thursday, November 30, 2023

भारत मंडपम में पीएम मोदी ने ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ कार्यक्रम के दूसरे संस्करण का किया उद्घाटन

नई दिल्ली। भारत मंडपम में ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ कार्यक्रम के दूसरे संस्करण का उद्घाटन PM मोदी ने किया। ये कार्यक्रम दिल्ली के प्रगति मैदान में 3 नवंबर से 5 नवंबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम का समापन राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी।

स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने के लिए PM मोदी ने एक लाख से ज्यादा SHG सदस्यों को भी बीज पूंजी सहायता देने की शुरुआत की है, इससे SHG को गुणवत्तापूर्ण प्रोडक्ट और बेहतर पैकेजिंग के जरिये बाजार में अच्छे दाम हासिल करने में मदद मिलेगी।

- Advertisement -

इसमें क्षेत्रीय व्यंजनों और शाही पाक विरासत को दिखाया जाएगा।
जिसमें 200 से अधिक ‘शेफ’ भाग लेंगे और पारंपरिक भारतीय व्यंजन पेश करेंगे। इसका पहला संस्करण वर्ष 2017 में आयोजित किया गया था, लेकिन बाद के वर्षों में कोरोना महामारी के कारण इसका आयोजन नहीं हो सका।

यह आयोजन प्रमुख खाद्य प्रसंस्करण कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों सहित 80 से अधिक देशों के प्रतिभागियों की मेजबानी करने के लिए तैयार है। इसमें 1,200 से अधिक विदेशी खरीदारों के साथ ‘रिवर्स बायर सेलर मीट’ की भी सुविधा होगी। नीदरलैंड भागीदार देश के रूप में काम करेगा, जबकि जापान इस आयोजन का फोकस देश होगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 


Related Articles

STAY CONNECTED

74,381FansLike
5,280FollowersFollow
40,490SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय