Sunday, May 19, 2024

यूपी में आज 508 स्टेशनों पर विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे पीएम, बीजेपी मंत्री हर जगह रहेंगे मौजूद !

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को ‘अमृत स्टेशन योजना‘ के तहत देशभर के 508 स्टेशनों पर होने वाले कार्यों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिलान्यास करेंगे।


योजना के तहत उत्तर प्रदेश में भी 55 स्टेशनों पर होने वाले कार्यों का भी श्री मोदी द्वारा शिलान्यास किया जाएगा। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी समेत केन्द्रीय व राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक व अन्य प्रमुख नेता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश के 55 अमृत स्टेशनों के शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 


शिलान्यास कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी लखनऊ के बादशाहनगर स्टेशन पर तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज जंक्शन पर होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होगें जबकि केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी, डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय चंदौली, कौशल किशोर उतरेटिया जंक्शन, लखनऊ, अनुप्रिया पटेल विन्ध्याचल, साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर, जनरल वीके सिंह गाजियाबाद, सांसद रमापति राम त्रिपाठी देवरिया सदर, राजवीर सिंह राजू भैय्या कासगंज जंक्शन, हरीश द्विवेदी बस्ती, सत्यदेव पचौरी कानपुर सेंट्रल, वीरेन्द्र सिंह मस्त बलिया, साक्षी महाराज उन्नाव जंक्शन पर मौजूद रहेंगे। 

 

इनके अलावा हेमा मालिनी गोवर्धन प्रेविजिनल, लल्लू सिंह दर्शननगर, राजेश वर्मा सीतापुर जंक्शन, उपेन्द्र रावत बाराबंकी जंक्शन, दिनेश लाल यादव निरहुआ आजमगढ, वीपी सरोज जौनपुर, रमेश चन्द्र बिन्द भदोही, अनुराग शर्मा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, मुकेश राजपूत फर्रूखाबाद, सत्यपाल सिंह मोदीनगर, प्रदीप चौधरी शामली, राजेन्द्र अग्रवाल हापुड़, घनश्याम लोधी रामपुर, जय प्रकाश रावत हरदोई, केशरी देवी पटेल फूलपुर, संगम लाल गुप्ता प्रतापगढ जंक्शन, पकौड़ी लाल चौपन, राजकुमार चाहर अछनेरा, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ऐशबाग स्टेशन पर अमृत स्टेशन योजना के तहत होने वाले कार्यक्रमों में सम्मिलित होगें।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय