Thursday, February 13, 2025

कानपुर में पांच घंटे में गिरफ्तार हुआ पॉक्सो एक्ट का आरोपित

कानपुर। नजीराबाद थाने की पुलिस टीम ने 7 वर्षीय बच्चे से दुष्कर्म की कोशिश, धमकी एवं पास्को के आरोपित को पांच घंटे की भीतर रविवार को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त मध्य दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित उन्नाव जनपद के पुरवा थाना क्षेत्र के सलेकू गांव निवासी आदेश कुमार पुत्र हजारी लाल है। जो वर्तमान में संजय गांधी नगर थाना नौबस्ता में रहता है।

इसके खिलाफ रविवार को एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 7 वर्षीय बेटी को बदनीयति के साथ पकड़ा और जब उसने विरोध किया तो आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी और उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी। ​पुलिस टीम ने आदेश कुमार को गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय