Monday, April 28, 2025

सपा विधायक अतुल प्रधान के ‘घेरा डालो, डेरा डालो’ आंदोलन से डरा पुलिस प्रशासन, अधिकारी पहुंचे विधायक आवास

मेरठ। मेरठ में सरधना विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक अतुल प्रधान की ‘घेरा डालो, डेरा डालो’ आंदोलन से पुलिस प्रशासन डरा हुआ है। सपा विधायक ने 10 अक्टूबर से’घेरा डालो, डेरा डालो’ आंदोलन का ऐलान किया हुआ है। अतुल प्रधान के आंदोलन को लेकर पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। सपा विधायक अतुल प्रधान के आवास पर आज पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और उनसे ‘घेरा डालो, डेरा डालो’ आंदोलन को निरस्त करने की बात कही।

 

 

[irp cats=”24”]

लेकिन विधायक अतुल प्रधान प्रशासन को दो टूक मना कर दिया और कहा कि वो जनता के आदमी हैं। जनता जो कहेगी वहीं करेंगे। ‘घेरा डालो, डेरा डालो’ आंदोलन जनता के समर्थन से हो रहा है। बता दें सपा विधायक अतुल प्रधान की दस अक्तूबर को ‘घेरा डालो, डेरा डालो’ आंदोलन शुरू करने की तैयारी है। विधायक अतुल प्रधान के आवास पर दिन रात थानों की पुलिस तैनात है। सपा विधायक से कौन मिलने आ रहा है और उनकी गतिविधियां क्या है इस पर नजर रखी जा रही है।

 

 

अतुल प्रधान ने कहा कि पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि वो जनता के प्रतिनिधि हैं। वह जनता के लिए आंदोलन जरूर करेंगे। इसके बाद अतुल प्रधान से पुलिस ने कहा कि कलक्ट्रेट और कमिश्नरी छोड़कर कहीं दूसरी जगह पर ज्ञापन दिया जा सकता है। सपा विधायक अतुल प्रधान ने कलक्ट्रेट पर अपना आंदोलन करने की बात कही।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय