Saturday, May 10, 2025

सहारनपुर में वाहनों से बैटरी चोरी करने के 2 आरोपियों सहित 5 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 फरार

सहारनपुर/छुटमलपुर। सहारनपुर जनपद की फतेहपुर पुलिस ने गश्त के दौरान फतेहपुर कलसिया मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान वाहनों से बैटरी चोरी करने के दो आरोपियों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके तीन साथी फरार हो गए। चोरों ने रात में सड़कों पर खड़े 150 ट्रक और अन्य वाहनों से बैटरी चोरी करने की बात स्वीकार की है। इनके पास से कार, दो तमंचे, कारतूस बरामद हुए हैं।

थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि आज तड़के फतेहपुर कलसिया मार्ग पर गश्त के दौरान यह मुठभेड़ हुई और पुलिस ने कार सवार दो लोगों जब्बार निवासी ग्राम लापरा थाना पान्थरा सदर जिला यमुना नगर हरियाणा और अकबर उर्फ सोनू एकता काॅलोनी थाना कुतुबशेर, सहारनपुर को गिरफ्तार किया है। इनके तीन साथी मुमताज, जान मोहम्मद, मीर हसन मौके से फरार हो गए। इन्होंने गत 22 मार्च को गांव गंदेवड़ा में बैटरी चोरी की वारदात सहित सात घटनाओं में शामिल होने स्वीकार किया है। इनसे पूछताछ के बाद कबाड़ियों अब्दुल जब्बार, गुलबाहर, शोएब को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय