Thursday, April 24, 2025

सहारनपुर में महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने के एक और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

सहारनपुर (नकुड़)। सहारनपुर जनपद के नकुड क्षेत्र के गांव टाबर में महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दो आरोपियों को पहले ही जेल भिजवा चुकी है तथा एक आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है।

बता दें, कि 14 दिसंबर को गांव टाबर निवासी जगदीप पुत्र जयदेव ने हरियाणा के जठलाणा थाने के गांव पभारी निवासी चार सगे भाइयों काला, तालिब, वाजिद व तासीन पुत्रगण मामूदीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
आरोप है कि अवैध खनन सामग्री से भरे ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर उसकी मां सुरेंद्र कौर की हत्या तथा उसे व उसके चाचा सुखविंद्र सिंह पर ट्रैक्टर चढ़ाकर घायल किया गया था। पुलिस ने गांव साल्हापुर के अड्डे के पास से वाजिद को गिरफ्तार किया है। काला व तालिब पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। चौथा आरोपी तासीन अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय