Tuesday, May 20, 2025

मेरठ में शादी से एक दिन पहले लड़की भगाने का आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ के थाना लालकुर्ती में शादी से एक दिन पहले लड़की को भगा ले जाने का आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इससे पहले लड़की को वकीलों ने थाना लालकुर्ती एसओ के संरक्षण में सौंप दिया था।आज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि 21 नवंबर को पीड़ित की पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने के सम्बन्ध में थाना लालकुर्ती में तहरीर दी गई थी। जिसके आधार पर थाना लालकुर्ती पर देवराज उर्फ बिट्टू पुत्र हरनन्द सिंह निवासी जामुन मौहल्ला थाना लालकुर्ती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आज पुलिस ने आरोपी देवराज को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने वादी की पुत्री के कोर्ट में 161 के तहत बयान दर्ज कराकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा और बढ़ा दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय