Thursday, April 24, 2025

देवबंद में कीटनाशक दवाईयां चोरी करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवबंद (सहारनपुर)। पॉली हाउस से लाखों रुपये कीमत की कीटनाशक दवाईयां चोरी करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि गिरफ्तार आरोपी की महिला साथी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव साधारणपुर निवासी राजकुमार त्यागी ने बीती 3 मई को कोतवाली में तहरीर देकर पॉली हाऊस में कार्यरत कर्मचारी रणसूरा गांव निवासी सचिन व मोनिका उर्फ अनामिका पर गोदाम में रखा खाद व कीटनाशक दवाइयां चोरी कर लेने का आरोप लगाया था।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने हरिद्वार सिडकुल के सेक्टर नंबर छह से आरोपी सचिन को आज दबोच लिया है। जिसके कब्जे से चोरी की गई दवाई भी बरामद हुइ हैं। हालांकि उसकी महिला साथी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है।
देवबंद कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुकदमे में नामजद दूसरी महिला आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय