Saturday, February 22, 2025

सहारनपुर में पुलिस ने चरस के साथ दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डा.विपिन ताडा के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध नियंत्रण व मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वाले अपराधियों को पकड़ने हेतु पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत नकुड थाना प्रभारी निरीक्षक धमेंद्र गौतम के नेतृत्व में अबेहटा चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह भड़ाना ने पुलिस बल के साथ चैकिंग के दौरान दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पार्टी ने दो नशा तस्करों को पकडा है। जिसकी पहचान असगर पुत्र अल्लारखा निवासी ग्राम सिलसला व जीशान पुत्र  ईनाम ग्राम सिलसला रूप में हुई है।असगर से 300 ग्राम चरस व जीशान से 260 ग्राम चरस बरामद हुई हैं। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध एन. डी.पी.एस.एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय