Saturday, May 18, 2024

दिल्ली एनसीआर में सक्रिय तीन तस्करों से 22 किलो गांजा बरामद

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर में 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर गस्त व चेकिंग कर रही थाना दादरी पुलिस ने आज सुबह को एक सूचना के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 21 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। बरामद गांजे की खपत दिल्ली एनसीआर में की जाने थी। उससे पूर्व ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। इसके अलावा थाना सेक्टर-24 पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन वर्ष 2024 के अंतर्गत थाना पुलिस गांजा तस्करों के खिलाफ विशेष कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि आज एक सूचना का आधार पर पुलिस ने समीर पुत्र अजमत उम्र 24 वर्ष, सूरज पुत्र महेश कुमार उम्र 26 वर्ष को अन्नपूर्णा होटल के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त समीर पुत्र अजमत के कब्जे से पिट्ठू बैग में 10 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा तथा अभियुक्त सूरज पुत्र महेश के कब्जे से पिट्ठू बैग में 10 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 21 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है।

 

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी काफी दिनों से गांजा तस्करी के धंधे में संलिप्त है। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी गांजा कहां से लाकर एनसीआर में बेचते थे, तथा इनके गैंग में और कितने लोग शामिल हैं। इसके अलावा थाना सेक्टर-24 पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया है।

 

 

थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि उप निरीक्षक अभय प्रताप सिंह ने राजू नामक युवक को सेक्टर-11 के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से डेढ़ किलो गांजा मिला है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त था। थाना प्रभारी ने बताया कि रोहित कुमार को उप निरीक्षक राममिलन वर्मा ने गिरफ्तार कर 45 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय