Tuesday, October 22, 2024

मेरठ में होटल हारमनी में पुलिस ने पकड़ा कसीनो, दिल्ली मुंबई से बुलाई गई थी लड़कियां

मेरठ। होटल हारमनी इन में अवैध रूप  से चल रहे कसीनो पर पुलिस ने छापेमारी की। होटल हारमनी इन में दिल्ली-मुंबई से बुलाई गई लड़कियां अमीरजादों को कसीनो में जुआ खेला रही थी। छापेमारी से होटल हारमनी इन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस दौरान छह लड़कियों समेत करीब 25 लोगों को हिरासत में लिया है। होटल मालिक सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना पुलिस को दूर रखा गया। माना जा रहा है कि होटल हारमनी इन में थाना पुलिस के संरक्षण में कसीनो चल रहा था।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

देर रात एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की एक टीम ने गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन में छापेमारी कर कसीनो चलता पकड़ा। जहां पर दिल्ली और मुंबई की लड़कियां टेबल लगाकर कसीनो चला रही थीं। पुलिस को छापेमारी के दौरान 1.5 करोड़ कॉइन बरामद हुए हैं। पुलिस हिरासत में ली गई युवतियों से पूछताछ कर रही है।

 

 

एसएसपी डा. विपिन ताड़ा को किसी ने गुप्त सूचना दी थी कि होटल हारमनी इन में कसीनो चलाया जा रहा है। जिसमें दिल्ली और मुंबई समेत कई राज्यों के लोग शामिल हैं। एसएसपी ने एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम में सीओ ब्रह्मपुरी, सीओ कोतवाली और सीओ दौराला के साथ इन सर्किल के थानेदार भी शामिल रहे।

पुलिस टीम हारमनी इन होटल के प्रथम तल पर पहुंची तो वहां दिल्ली और मुंबई की युवतियां कसीनो चलाती मिलीं। जानकारी मिली कि पार्टी को ऑनलाइन बुक किया गया था।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय