Monday, April 28, 2025

मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में एक गोकश पकड़ा, गोली से घायल, गोमांस पैकिंग करती दो महिलाएं भी पकड़ी

जानसठ। पुलिस ने मुठभेड़ में एक गोकश को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली पैर में लगने से गोकश घायल हो गया, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घर में गौमांस की पैकिंग करते हुए दो महिलाएं भी गिरफ्तार की हैं।

सीओ शकील अहमद ने पत्रकारों को बताया कि बुधवार की सुबह थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गांव कवाल में तालाब के पास गन्ने के खेत में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर गोकशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। पुलिस की गोली पैर में लगने से एक गोकश घायल होकर नीचे गिर गया, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने घायल गोकश को पकड़ लिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इसके अलावा पुलिस ने गांव कवाल में मकान के अंदर गोमांस की पैकिंग करते हुए दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए घायल गोकश ने अपना नाम गांव कवाल निवासी कल्लू पुत्र सकरू तथा महिलाओं ने अपने नाम गांव कवाल निवासी मुसैयत पत्नी नजाकत व अशफा पत्नी सलमान बताए।

[irp cats=”24”]

इनके अलावा फरार गोकशों के नाम गांव कवाल निवासी कैफ पुत्र महबूब, नजाकत पुत्र सगीर व मुन्ना पुत्र रिजवान बताए गए हैं। पकड़े गए आरोपी गोकश के कब्जे से सेंट्रो कार, एक तमंचा, कारतूस, बाइक, गोकशी के उपकरण तथा दो क्विंटल गोमांस, 2० किलोग्राम गोमांस पैकिंग अवस्था में बरामद किए गए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय