Wednesday, April 9, 2025

मेरठ में होटल हारमनी इन के बैंक खातों की जानकारी जुटा रही पुलिस, बैंक से निकलवाया जा रहा रिकार्ड

मेरठ। अवैध कसीनो खिलाने वाले होटल हारमनी इन के खिलाफ पुलिस-प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। कसीनो में प्रवेश के लिए एक लाख रुपये शुल्क रखा गया था। पुलिस ने होटल मालिक के खातों की जानकारी जुटा ली है। इनके नाम आदि की जानकारी हासिल कर पुलिस ने आरोपी बनाया जाएगा।

होटल हारमनी इन में कसीनो खेलने वाले 32 लोगों को पुलिस ने वीडियो और फोटो के आधार पर चिहिन्त किया है। होटल में पुलिस कार्रवाई के दौरान कुछ आरोपी फरार हो गए थे। अभी तक डीवीआर का पासवर्ड होटल स्वामी ने नहीं बताया है। इसके लिए एक्सपर्ट को बुलाया है। इसके बाद डीवीआर को फोरेसिंक लैब भेजा जाएगा। जिससे कि उसकी फुटेज के आधार पर होटल से भागते लोगों को पहचाना जा सके। पुलिस एक लाख रुपये जमा करने वाले लोगों की जानकारी के लिए होटल व संचालकों के बैंक खाते की जानकारी एकत्र कर रही है। इससे पार्टी में शामिल हुए लोगों की परेशानी बढ़ने लगी हैं।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों की पहचान कर उनको मुकदमे में शामिल किया जाएगा। जिन-जिन के खातों से एंट्री की रकम होटल के खातों में पहुंची है उनको भी मुकदमो में शामिल किया जाएगा। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस की जांच अभी जारी है।

यह भी पढ़ें :  मेरठ के सरधना में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय