Friday, April 25, 2025

पुलिस कर्मी ने की महिला कांस्टेबल के साथ छेड़खानी

शिमला। ऑन ड्यूटी महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ ना सिर्फ अश्लील इशारे किए गए बल्कि छेड़छाड़ भी की गई। इतना ही नहीं जब महिला कांस्टेबल पुलिस गुमटी में ड्यूटी दे रही थी, तब आरोपी ने जबरदस्ती गुमटी के अंदर भी घुसने की कोशिश की।

चौंकाने वाली बात यह है कि महिला कांस्टेबल ने पुलिस विभाग के ही एक पुलिस कर्मी पर ये आरोप लगाए हैं। मामला शिमला के ढली पुलिस स्टेशन में सामने आया है।

पीड़ित महिला कांस्टेबल की शिकायत पर ढली थाने में एक पुलिस कर्मी के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

[irp cats=”24”]

पीड़ित महिला कांस्टेबल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि जब वह गार्ड ड्यूटी पर तैनात थी तो राजीव नामक पुलिस कर्मचारी ने उसके पास आकर उसे अश्लील व अभद्र शब्द कहे। इसके बाद जब वह गुमटी के अंदर गई तो आरोपी ने जबरदस्ती गुमटी के अंदर घुसने की कोशिश की है।

पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि पीड़िता की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 75, 78 व 79 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता कांस्टेबल है और जिस पर आरोप लगे हैं, वो भी पुलिस विभाग में ही तैनात है। उन्होंने कहा कि यह गम्भीर मामला है और आरोपित के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जा रही है। आरोपित को हिरासत में लेने की कार्रवाई जारी है। उधर एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपित पुलिस कर्मी पर निलंबन की तलवार लटक गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय