Friday, May 9, 2025

जींद में टिफिन कैरियर की आड़ में चल रहा था वेश्यावृत्ति का धंधा, पुलिस ने की छापेमारी

जींद। जींद में हांसी ब्रांच नहर के निकट स्थित स्वर्ग आश्रम (शमशान घाट) के पीछे बने रेस्टोरेंट पर पुलिस ने छापेमारी कर वेश्यावृत्ति करते सात लोगों को काबू किया है। रेस्टोरेंट में टिफिन कैरियर का धंधा भी किया जा रहा था। पुलिस सातों लोगों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि स्वर्ग आश्रम के पीछे रेस्टोरेंट टिफिन करियर की आड़ में देह व्यापार किया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए महिला इंस्पेक्टर दर्शना देवी के नेतृत्व में छापामार टीम का गठन किया गया। छापामार टीम ने एक पुलिसकर्मी को फर्जी ग्राहक बना कर रेस्टोरेंट में भेजा। रेट तय होने के बाद इशारा मिलते ही पुलिस ने रेस्टोरेंट में छापा मारा तो दो कमरों में दो जोड़े आपत्तिजनक हालात में मिले। वहां पर तीन महिलाएं और मिली। पुलिस जांच में सामने आया कि देह व्यापार को रेस्टोरेंट का मालिक जवाहर नगर निवासी दिनेश तथा उसकी पत्नी चला रहे थे।

आपत्तिजनक हालात में मिले ग्राहकों की पहचान न्यू कृष्णा कालोनी निवासी उमेद तथा लोकेश के रूप में हुई। वेश्यावृत्ति में शामिल एक महिला उचाना की थी। शेष चार महिलाएं जींद शहर की रहने वाली हैं। शहर थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर रेस्टोरेंट में छापेमारी की गई थी। जहां टिफिन कैरियर की आड़ में वेश्यावृत्ति की जा रही थी। पुलिस ने पकड़े गए सातों लोगों के खिलाफ वेश्यावृत्ति निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय