Sunday, April 28, 2024

नोएडा में मादक पदार्थ बेचने वाले 11 शातिर बदमाश गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। नोएडा व ग्रेटर नोएडा के विभिन्न जगहों पर मादक पदार्थ बेचने वाले 10 लोगों को पुलिस नक गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है।
थाना सेक्टर सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज ने बताया कि गस्त पर निकले उप निरीक्षक अशोक कुमार ने एक सूचना के आधार पर औद्योगिक क्षेत्र साइट-सी से रवि कुमार पुत्र राजकुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से 1 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त था। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक धीरेंद्र सिंह मलिक ने तिलपता गांव के पास से दीपांशु उर्फ मानस पुत्र महेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 48 पव्वा अंग्रेजी शराब बरामद किया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

यह शराब हरियाणा प्रांत में बेचने के लिए बनाई गई थी। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने अवैध रूप से गांजे की बिक्री करने वाले शुभम सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।  थाना प्रभारी ने बताया कि उप निरीक्षक रमेश कुमार ने एक सूचना के आधार पर भट्ठा गोल चक्कर के पास से संदीप नामक युवक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से पुलिस को 48 पव्वा हरियाणा मार्का शराब मिली है। थाना प्रभारी ने बताया कि उप निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने एक सूचना के आधार पर गौरव नामक युवक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी तिलपता गांव के पास से हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा मिला है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि वे लोग काफी दिनों से अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने के धंधे में संलिप्त थे।

 

थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने मोहित नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया है। थाना प्रभारी श्रीमती सरिता सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी कुलेसरा गांव के पास से हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि उप निरीक्षक अभिनव वर्मा ने राजकुमार नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 18 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि दोनों काफी दिनों से अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने के धंधे में संलिप्त थे। थाना बीटा-दो पुलिस ने गस्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 640 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

 

थाना प्रभारी मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी डोमिनोज गोल चक्कर के पास से हुई है। थाना जारचा पुलिस ने कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 28 पव्वा अवैध शराब बरामद की है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने ग्राम समाना के पास से की है। थाना प्रभारी ने बताया कि उप निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने आनंद पाल नामक युवक को छायाचा रोड के पास से गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर इसके पास से 30 पाउच देशी शराब मिला है। थाना दादरी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 3 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम जान मोहम्मद है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय