Thursday, April 24, 2025

मेरठ में भाजपाइयोंं ने सनातन धर्म मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान

मेरठ। भाजपाइयों ने सनातन धर्म मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया है। इस दौरान भाजपा के अनूसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष विपेंद्र सुधा वाल्मीकि ने कहा कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पांच सौ सालों का सपना पूरा हो रहा है।यह दिन देश के लिए ऐतिहासिक दिन होगा। इसके लिए हर भारतीय उत्साहित हैं। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपाइयों ने रामराज में स्थित सनातन धर्म मंदिर के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।

 

अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सहसंयोजक आदर्श कुमार गुर्जर, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रोहित बंसल, ठाकुर जयपाल सिंह ने सफाई कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने स्वच्छता को दैनिक जीवन में अपनाने और 22 जनवरी को अपने-अपने घर और प्रतिष्ठान में दीपक जलाने का आह्वान किया। अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष विपेंद्र सुधा वाल्मीकि ने कहा कि 22 जनवरी को सभी लोग अयोध्या नहीं जा सकते हैं इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उस दिन लोग अपने घर में रहकर दीपक जलाएं राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा दीपावली से कम नहीं है उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने घर प्रतिष्ठानों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाए शाम को दीपक जलाकर खुशियां मनाएं।

[irp cats=”24”]

 

वही विपेन्द्र सुधा वाल्मीकि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्री राम के साथ-साथ महर्षि वाल्मीकि एवं शबरी माता का भी मंदिर बनवाकर एवं अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट बनवाकर के वाल्मीकि समाज को जो सम्मान देने का कार्य किया है उससे पूरे भारतवर्ष का वाल्मीकि समाज भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करता है। वही आदर्श कुमार गुर्जर ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने देश की जनता से श्री राम मंदिर अयोध्या में बनाने का वादा किया था आप भाजपा सरकार का वादा पूरा हो रहा है हम सौभाग्यशाली है कि अपनी आंखों से श्रीराम के मंदिर का निर्माण होते देख रहे हैं उन्होंने कहा कि राम हर सनातनी के रोम रोम में है। राम हमारे आराध्य है।

 

वहीं उन्होंने कहा कि इस वर्ष सनातनियों को एक वर्ष में दो बार दीपावली मनाने का अवसर प्राप्त हो रहा है। वही आदर्श कुमार गुर्जर ने समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य कृपाल सिंह धीमान को पटका पहनाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रोहित बंसल, डॉक्टर श्रीपाल कोहली, व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन मनचंदा, सुदर्शन गोयल, ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार,शमीम अहमद, नफीस अहमद, साहब नंबरदार, देवी चंद धीमान, केपी सिंह धीमान, अशोक सिंगला, सुरेंद्र शर्मा, रामकुमार शर्मा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय