Tuesday, May 20, 2025

मुज़फ्फरनगर में गैंगस्टर के आरोपी का पुलिस ने ट्रैक्टर किया कुर्क, किया था अवैध रूप से धन अर्जित

मीरापुर। पुलिस ने ग्राम कैथोडा निवासी गैंगस्टर के आरोपी को अवैध तरीके से धन अर्जित करने व धोखाधडी करने के मामले में ट्रैक्टर की कुर्की करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

मीरापुर थानाध्यक्ष रवेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम कैथोडा निवासी अखलीम ने गिरोहबन्द एवं असामाजिक क्रियाकलापों द्वारा अपराध कर अवैध रूप से अर्जित किये गये 5 लाख 22 हजार रूपये से महेन्द्रा अर्जुन ट्रैक्टर 555 खरीदा था।

इस सम्बंध में जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर आरोपी को गैगस्टर एक्ट के अन्तर्गत भी निरूद्ध गिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर ही आरोपी के द्वारा खरीदे गये महेन्द्रा अर्जुन ट्रैक्टर 555 कुर्क कर पुलिस ने अखलीम को हिरासत में ले लिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय