Thursday, May 15, 2025

बसपा में प्रशांत गौतम, योगेंद्र और मोहित आनंद को मिली जिम्मेदारी

मेरठ। बसपा ने राष्ट्रीय महासचिव बाबू मुनकाद अली को मेरठ मंडल की जिम्मेदारी से हटा दिया है। इनके स्थान पर दूसरे लोगों को लगाया गया है।

 

बहुजन समाज पार्टी का जनाधार लगातार गिर रहा है। पदाधिकारियों के बीच तकरार है। बसपा में उठापटक का दौर जारी है। पदाधिकारी एक सप्ताह भी अपने पदों पर नहीं टिक पा रहे हैं। पार्टी हाईकमान ने राष्ट्रीय महासचिव बाबू मुनकाद अली को भी मेरठ से हटा दिया है। इनके स्थान पर दूसरे लोगों को लगाया गया है।

 

पुराने पदाधिकारियों की बसपा में वापसी पर स्थानीय नेताओं में फिर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। यह मामला 27 अगस्त को लखनऊ में बसपा मुखिया की बैठक में भी उठ सकता है। बसपा में अब प्रशांत गौतम और योगेंद्र के अलावा मोहित आनंद को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय