Wednesday, April 30, 2025

गाजियाबाद में आरआर यूनिट चोरी गिरोह के सरगना पर एक लाख का ईनाम घोषित,लुकआउट नोटिस की तैयारी

गाजियाबाद। मोबाइल टावरों से आरआर (रेडियो रिसीवर) यूनिट चोरी करने वाले मुख्य आरोपी जावेद पर पुलिस कमिश्नरेट अजय कुमार मिश्र ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। गिरोह का सरगना जावेद चीन में बैठा हुआ है। आरोपी सरगना चीन से ही पूरे गिरोह को आपरेट कर रहा है। गाजियाबाद से आरआर यूनिट चोरी कर चीन भेजी जाती थी। आठ मई को पुलिस ने आरोपी जावेद पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। गाजियाबाद कमिश्नरेट में ये पहला एक लाख का इनामी बदमाश है। पुलिस को जानकारी मिली है कि जावेद विदेश में है। पुलिस जावेद को पकड़ने के प्रयास कर रही है।

 

जावेद के खिलाफ पुलिस लुकआउट नोटिस के साथ इंटरपोल की मदद लेने की तैयारी भी पुलिस कर रही है। गाजियाबाद सहित यूपी में जावेद के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

[irp cats=”24”]

 

एक बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने प्रदेश के डीजीपी को पत्र लिखकर 400 करोड़ से अधिक की आरआर यूनिट 2023 में चोरी होने की जानकारी दी थी। मामले में उच्चाधिकारियों ने गाजियाबाद कमिश्नरेट सहित अन्य जिला एसएसपी और कमिश्नरेट पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए थे। इस मामले में गाजियाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार किया और फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया।

 

पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र ने बताया कि जावेद दिल्ली के गोकलपुरी का रहने वाला है। इसके खिलाफ एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। क्राइम ब्रांच सहित अन्य टीमें जावेद की तलाश में लगी हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय