Monday, April 28, 2025

शामली महोत्सव की तैयारियाँ शुरू, व्यापारियों को अपने उत्पादों व सेवाओं के प्रचार का अनूठा अवसर

शामली – मुख्य विकास अधिकारी शामली विनय कुमार तिवारी ने बताया कि जनपद शामली में शामली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उ0प्र0 सरकार की पहल पर महोत्सव 07 मार्च 2025 से 10 मार्च 2025 के मध्य वी०वी० डिग्री कॉलेज माजरा रोड के मैदान पर आयोजित होगा।
महोत्सव में जहां एक ओर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, वहीं व्यापारियों, उ‌द्यमियों तथा संस्थानों को भी अपने उत्पादों तथा सेवाओं को जनता के सामने प्रस्तुत करने के लिये उपर्युक्त मंच मिलेगा। महोत्सव स्थल पर इसके लिये स्टाल, फूड कोर्ट तथा पेवेलियन बनाये जा रहे है।
उन्होंने बताया कि जिन्हे व्यापारी/उद्यमी निर्धारित शुल्क जमा कराकर बुक कर सकते हैं। छोटे स्टाल 10 फुट गुणा 10 फुट साईज के होंगे तथा बडे पेलेवियन 20 फुट गुणा 20 फुट के साइज के बनाये जायेंगे। फूड कोर्ट में स्टालों का साइज 10 फुट गुणा 20 फुट होगा तथा साथ ही किचन के लिये भी स्थान दिया जायेगा। स्टाल, पेवेलियन तथा फूड कोर्ट में स्टाल
की बुकिंग के लिये कार्यालय मुख्य विकास अधिकारी, विकास भवन कमरा नं0 12 में काउंटर बनाया गया है तथा इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिये मोबाईल नं0 9760348917 पर सम्पर्क किया जा सकता है। पंजीकरण की अन्तिम तिथि 28 फरवरी 2025 निर्धारित की गयी है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय