Saturday, May 10, 2025

गाजियाबाद में कांवड़ महोत्सव तैयारी को लेकर प्रमुख सचिव नगर विकास ने व्यवस्थाओं का लिया जाएजा

गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा महोत्सव को लेकर गाजियाबाद में उत्साह दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में देखा जा रहा है कि गाजियाबाद नगर निगम भी पूरी तैयारी से व्यवस्था में जुटा हुआ है। दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर पर भी व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए लगातार अधिकारियों का आवागमन बना हुआ है। प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग अमृत अभिजात द्वारा भी कांवड़ महोत्सव को लेकर तैयारी का जायजा लिया गया। मौके पर महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक भी रहे। कांवड़ रखने के स्थान से लेकर कांवड़ियों के बैठने तथा आराम करने के लिए समुचित व्यवस्था की तैयारी चल रही है। प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग अमृत अभिजात को अधिकारियों ने कांवड़ महोत्सव तैयारी की प्लानिंग साझा की।

 

 

कांवड़ रूट के अलावा साईं उपवन, दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर पहुंच कर चल रही तैयारी का जायजा लिया गया। अमृत अभिजात प्रमुख सचिव नगर विकास द्वारा नगर आयुक्त तथा निगम के समस्त अधिकारियों को मार्गो को सुव्यवस्थित करने के लिए कहा साथ ही बैरिकेडिंग पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया। इसी क्रम में दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर के महंत श्री नारायण गिरी से भी मुलाकात की। जिनके द्वारा गाजियाबाद नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सरहाना की गई। प्रकाश व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय