Sunday, September 8, 2024

बागपत में एक पेड़ मां के नाम नोडल अधिकारी ने आम का पौधा किया मवीकला में रोपित

बागपत। एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण जन अभियान के अंतर्गत शासन द्वारा नामित वृक्षारोपण नामित नोडल अधिकारी संयुक्ता समद्दार, आयुक्त, एन0सी0आर0 को जनपद बागपत के लिए वर्ष 2024 -25 वृक्षारोपण जन अभियान के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिनके नेतृत्व में आज जनपद बागपत में वृक्षारोपण किया गया। जनपद बागपत को 16 लाख 4757 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था जिसके सापेक्ष आज तक का 1601791 पौधारोपित करने का लक्ष्य था। जिसको 36 विभागों ने शत प्रतिशत कर दिया है। जिसके लिए 8 नर्सरियों में 40 तरह के पौधों की प्रजातियां तैयार की गई थी। जिसका लक्ष्य 36 विभागों को दिया गया था। सभी विभागों ने आज तत्परता के साथ अपने लक्ष्य के सापेक्ष पौधा रोपण किया वन पेंशनर वन ट्री अभियान को जोड़ते हुए 49881 स्थान पर पौधारोपण किया गया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

सभी ने यह भी संकल्प लिया कि हम पौधा भी लगाएंगे और पौधे को बचाए जाने में भी पूर्ण योगदान देंगे पौधे को संरक्षित करेंगे। पौधे से हमारी धरती मां का हार श्रृंगार होगा और प्रकृति बहुत सुंदर होगी प्रकृति को बचाना हम सबका उत्तरदायित्व है प्रकृति से खिलवाड़ नहीं करना है। इसी के क्रम में आज वृक्षारोपण नोडल अधिकारी ने किसान इंटर कॉलेज मवीकला में आम का पौधा रोपित किया और उन्होंने पौधे को संरक्षित करने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा बच्चों की तरह पौधे का पालन पोषण करें पौधे को मां के नाम, पिता के नाम ,पुत्र के नाम, पुत्री के नाम किसी के भी नाम लगे लेकिन पौधा अवश्य लगे जो हम आज का तापमान देख रहे हैं। हमारे आने वाली पीढियां को इससे अधिक तापमान देखने को ना मिले इसलिए आज सही समय है।

 

 

हम सबको इस वृक्षारोपण के महा यज्ञ अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और हम पेड़ लगाकर आने वाली पीढ़ी के लिए एक अच्छा काम करें। आज का पौधा लगाया हुआ हमें कल फल अवश्य देगा। कल उसका लाभ हमें अवश्य होगा इसलिए पौधा अवश्य लगाए। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने भी आम का पौधा रोपित किया और पौधे का संरक्षण करने के लिए आम जनमानस को जागरूक किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय