Monday, April 28, 2025

नहीं उतरा प्रियंका गांधी वाड्रा का बिलावर में चॉपर, भाजपा पर साजिश के लगे आरोप

कठुआ। जिला कठुआ के बिलावर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर मनोहर लाल शर्मा के समर्थन में प्रियंका गांधी वाड्रा की एक विशाल जनसभा बिलावर में रखी गई थी लेकिन किसी टेक्निकल प्रॉब्लम के चलते प्रियंका गांधी के चॉपर को बिलावर में उतरने की अनुमति नहीं दी गई जिसपर कांग्रेस ने इसे भाजपा की चाल बताया है।

रैली में आए हजारों लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। कांग्रेस प्रत्याशी मनोहर लाल ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की भाजपा को अपनी हार दिख रही है और वे बौखलाए हुए हैं जिसकी वजह से उन्होंने इस तरह की गंदी राजनीति की है। उन्होंने कहा कि विशाल जनसभा में आए हजारों लोगों को देख भाजपा बौखला गई इसके बाद उन्होंने बिलावर में प्रियंका गांधी के चॉपर को उतरने नहीं दिया। मनोहर लाल ने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा हाई कमान के कई बड़े नेता चुनाव से पहले उनके घर पर दस्तक दे रहे थे और भाजपा में शामिल होने पर उन पर दबाव बनाया जा रहा था लेकिन उन्होंने उनकी एक नहीं मानी थी। रैली में आए हजारों समर्थकों में भी भाजपा के प्रति रोष देखा गया। समर्थकों ने कहा कि भाजपा जो मर्जी कर ले लेकिन वे डॉक्टर मनोहर लाल के साथ है। वहीं जिला अध्यक्ष पंकज डोगरा ने भी भाजपा को आड़े हाथों लिया और उन्होंने भी प्रियंका गांधी के चॉपर को बिलावर में उतरने की अनुमति नहीं मिलने पर भाजपा को कसूरवार ठहराया। वहीं कार्यक्रम रद्द होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर मनोहर लाल शर्मा ने रैली में आए समर्थकों से माफी मांगी और इसी बीच लोगों से माफी मांगते हुए शर्मा भावुक हो गए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय