Sunday, April 27, 2025

प्रियंका ने किया महिला पहलवानों की मांग का समर्थन, जंतर-मंतर पहुंचीं

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज (शनिवार) सुबह धरना दे रही महिला पहलवानों से मिलने जंतर-मंतर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। बृजभूषण सिंह को तुरंत पद से हटाया जाना चाहिए।

प्रियंका ने कहा कहा कि देश की यह बेटियां मेडल जीतकर आती हैं तो सब गर्व करते हैं। आज वह न्याय के लिए सड़क पर बैठी हैं तो कोई सुनने को तैयार नहीं। इसलिए आरोपित को पद से हटाया जाए। दिल्ली पुलिस एफआईआर की कॉपी इन लोगों को उपलब्ध कराए।

उल्लेखनीय है कि कुछ महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को इसकी गूंज हुई। तब दिल्ली पुलिस ने रात को बृजभूषण के खिलाफ दो एफआईआर कनॉट प्लेस थाने में दर्ज की हैं। इन पहलवानों का जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन जारी है। उनकी मांग है कि बृजभूषण शरण को पद से हटाकर जेल भेजा जाए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय