Wednesday, April 23, 2025

युवाओं की ऊर्जा का सही प्रयोग राष्ट्र निर्माण की भागीदारी से – गिरीश

गाजियाबाद। विधानसभा उपचुनाव से पहले शहरी क्षेत्र में भाजपा की गतिविधियां बढ़ रही है। इस कड़ी में युवा मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद यादव एवम अति विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त दिवेदी, प्रदेश सरकार में मंत्री सुनील शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम लीलावती स्कूल प्रताप विहार में आयोजित किया गया। भाजयुमो का सम्मेलन महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में एवं भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष सचिन डेढा की अध्यक्षता में हुआ।

 

बैठक को संबोधित करते हुए गिरीश चंद यादव ने कहा की देश की युवा पीढ़ी ऊर्जावान है इन युवाओं की ऊर्जा का सही प्रयोग राष्ट्र निर्माण में अति महत्पूर्ण है। उन्होंने वहां उपस्थित युवा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की आने वाला समय युवाओं का है।

[irp cats=”24”]

 

युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष सचिन डेढा ने कहा कि पार्टी को आगे ले जाने में युवा नेतृत्व की भूमिका हमेशा से अहम होती है। क्योंकि युवा साथियों के अंदर उमंग एवं उत्साह होता है तथा युवा साथी पूरी ऊर्जा के साथ पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार लोगों तक करते हैं।

 

बैठक को आगे संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा युवाओं को अपनी ताकत दिखानी है और इसके साथ ही मोदी और योगी के हाथों को मजबूत करते हुए देश को विश्व का सबसे मजबूत इकोनॉमी वाला देश बनाना है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, महामंत्री गोपाल अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी, उपाध्यक्ष चमन भाटी ,सह मीडिया प्रभारी करन शर्मा, क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा काजल त्यागी एवं महानगर  के अन्य पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

 

प्रांशु दत्त दिवेदी ने युवा साथियों को स्बोधित करते हुए कहा की पार्टी के निर्देशानुसार युवा मोर्चा सम्मेलन के पीछे का लक्ष्य युवाओं में उत्साहवर्धन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवम योगी आदित्यनाथ के हाथ मजबूत करना है। उन्होंने कहा की केन्द्र सरकार एवम प्रदेश सरकार ने जो काम किया है उन्हें आमजन तक लेजाकर बेधड़क बताए। पीएम आवास, खाद्य सुरक्षा, घर-घर पेयजल जैसी योजना आज गरीबों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, महामंत्री गोपाल अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी, उपाध्यक्ष चमन भाटी ,सह मीडिया प्रभारी करन शर्मा, क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा काजल त्यागी एवं महानगर  के अन्य पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय