Saturday, April 19, 2025

शहजादा नहीं बल्कि शहीद के पुत्र है राहुल : कांग्रेस

जालौन/कानपुर देहात/कानपुर नगर – कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को शहजादा कहने पर कड़ी आपत्ति जताते हुये कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने कहा कि श्री गांधी देश के लिये शहीद हुये पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पुत्र हैं।


श्री पांडे ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ आम लोकसभा चुनाव नहीं है, यह दो विचारों को लड़ाई है। एक संविधान के साथ खड़ी कांग्रेस और दूसरी संविधान को समाप्त करने की सोच रखने वाली भाजपा और आरएसएस है। यह प्रत्याशी के जीतने से ज्यादा देश के संविधान को बचाने का चुनाव है, यह सिर्फ नारायण दास अहिरवार, राजाराम पाल और आलोक मिश्रा की जीतने से ज्यादा इंडिया कांग्रेस गठबंधन की जीतने से संविधान जीतने का चुनाव होगा, 400 सीटें मंगाने वालों की नियत जनता जान चुकी है कि वह देश के लोगों को मिले वोट के अधिकारों और अन्य अधिकारों को देने वाले संविधान को समाप्त करना चाहती है।


उन्होने कहा कि यह जनता के अधिकारों को बचाने का चुनाव है,वंचितों का आरक्षण और बच्चों का भविष्य बचाने का चुनाव है। आज इसीलिए संविधान को मानने वाले सभी नेता चाहें राहुल गांधी हों, अखिलेश यादव हों या अरविंद केजरीवाल , ममता बनर्जी सभी नेता आज देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए साथ हैं। देश का 63 फीसदी वोट बीजेपी के खिलाफ है, आज वह वोट जो अलग-अलग बटा हुआ था सब एक साथ आ गया है, भाजपा का सूपड़ा साफ होने जा रहा है, जनता इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है।

यह भी पढ़ें :  न्यायाधीश यशवंत वर्मा के नकदी प्रकरण पर खुलासा होना चाहिए: धनखड़
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय