Wednesday, April 16, 2025

नोएडा में तोड़ दिया गया 200 साल पुराना धार्मिक स्थल, ग्रामीणों का विरोध में धरना शुरू, दोबारा बनाए जाने की मांग

नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र स्थित अच्छेजा बुजुर्ग गांव के समीप 200 वर्ष पुराने  धार्मिक स्थल के तोड़े जाने के विरोध में गुस्साए ग्रामीण लोग शुक्रवार को टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक धार्मिक स्थल को दोबारा नही बनाया जाता तब तक धरना जारी रहेगा।

अच्छेजा बुजुर्ग गांव के नजदीक यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-18 में गुरुवार  को बुल्डोजर द्वारा एक धार्मिक स्थल को तोड़ दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि यमुना प्राधिकरण द्वारा इसे तुड़वाया गया है। लोगों द्वारा हंगामा किए जाने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची तो यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों से वार्ता कराने का आश्वासन दिया गया था।

गुरुवार को अधिकारी ग्रामीणों से वार्ता करने नही पहुंचे तो गुस्साए लोगों ने विवादित स्थान पर शुक्रवार से टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि वह कुछ अधिकारियों के संपर्क में हैं। जिन्होंने अन्य स्थान पर धार्मिक स्थल के निर्माण कराने की बात कही है।

उन्हें बताया गया है कि विवादित स्थान पर भूखंड का आवंटन हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक धार्मिक स्थल का दोबारा उसी स्थान पर निर्माण नही हो जाता तब तक धरना जारी रहेगा।

अच्छेजा बुजुर्ग गांव के पास यमुना प्राधिकरण द्वारा सेक्टर-18 में आवासीय व व्यवसायिक प्लाट बनाए गए हैं। यहीं पर पानी की टंकी के नजदीक एक धार्मिक स्थल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यह करीब 200 वर्ष पुराना है। जिससे लोगों की श्रद्धा जुड़ी है। आरोप है कि गुरुवार सुबह को अचानक एक बुलडोजर द्वारा इसे तोड़ दिया गया। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी हुई तो सैंकड़ों की संख्या में घटना स्थल पर पहुंचे। जिन्हें देखकर बुलडोजर चालक वहां से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें :  गाज़ियाबाद में राजनगर एलेवेटेड रोड को वसुंधरा, इंदिरापुरम व सिद्धार्थ विहार से जोड़ने की तैयारी, जीडीए शीघ्र ही शुरू करायेगा फिज़िबिलिटी स्टडी

कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है ग्रामीणों की बैठक यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ कराई जाएगी। जिससे कि उनकी समस्या का समाधान निकल सके।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय